अम्बाह // 27 जनवरी को नगर के जग्गा रोड बद्रीधाम गार्डन के पास स्थिति श्रीराम लाइब्रेरी का उद्घाटन कांग्रेस विधायक देवेंद्र सखबार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तकों और पुस्तकालयों को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव और जीवन का अमूल्य रत्न बताया। विधायक सखबार ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का असीम सागर नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्तित्व के बौद्धिक, नैतिक और भावनात्मक विकास का भी मजबूत आधार हैं। उन्होंने जोर दिया कि डिजिटल युग में भी पुस्तकालय पारंपरिक ज्ञान के संरक्षक बने हुए हैं, जो युवाओं को आधुनिक चुनौतियों से निपटने की प्रेरणा देते हैं।
यह नई श्रीराम लाइब्रेरी अम्बाह नगर के सैकड़ों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बनेगी। लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह में अम्बाह ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा कुशवाहा समाज एवं समाजसेवी, श्याम सिंह कुशवाहा, रघुबीर माहौर, एवं अन्य सभी लोग शामिल रहे
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश से चलकर आये हमारे परम आदरणीय कालीचरण कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, रवि कुशवाहा, टिंकू श्रीवास ने अतिथियों का स्वाफा बांधकर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद दीप प्रज्वलन और रिबन कटिंग की गई। अंत में सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पहल से क्षेत्रीय शिक्षा को नई गति मिलने की उम्मीद है।