सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लुड़ेग :-
1 min read
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गयालुड़ेग :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे विद्यालय के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार अग्रवाल जी के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री धर्मपाल अग्रवाल जी, सदस्य श्री अखिलेश अग्रवाल

जी, सदस्या श्रीमती रमावती जायसवाल जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान जी सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के पश्चात घोष वादन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए हनुमान मंदिर गली तथा पंचायत भवन तक पहुँची। इसके पश्चात मुख्य अतिथि माननीय डॉ. आनंद कुमार दास जी एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता एवं ॐ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बहनों द्वारा वंदना सस्वर वाचन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत प्राचार्य महोदय द्वारा मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराया गया। किशोर भारती के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक, शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया

गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेंद्र कुमार अग्रवाल जी ने की। विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश कुमार अग्रवाल जी, व्यवस्थापक श्री गोपाल गोयल जी, सह-व्यवस्थापक श्री संजय कुमार अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री धर्मपाल अग्रवाल जी एवं सदस्या श्रीमती रमावती जायसवाल जी सहित सभी मंचस्थ अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर सम्मान किया गया।इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए

अभिभावकगण, माताएँ एवं ग्राम वासियों की भीड़ विद्यालय प्रांगण में उमड़ पड़ी थी।विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश कुमार अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण एवं गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद कुमार दास जी ने अपने छात्र जीवन के संघर्षों का उल्लेख करते हुए शिशु मंदिर की शिक्षा

पद्धति, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने पाल्य-पाल्याओं को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें।अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान जी द्वारा समस्त मंचस्थ अतिथियों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी आचार्य/आचार्याओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। मिष्ठान वितरण के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्याओं का विशेष योगदान रहा।*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ जशपुर छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।
Subscribe to my channel