धरमजयगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न
1 min read

धरमजयगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के चलते आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ और आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली।

समारोह की व्यवस्थाओं पर स्वयं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरमजयगढ़, तहसीलदार धरमजयगढ़, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी धरमजयगढ़ लगातार नजर बनाए रहे और कार्यक्रम के दौरान स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व कांग्रेस सहित अन्य संगठनों द्वारा व्यवस्था सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसका सकारात्मक और व्यापक प्रभाव कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। प्रशासन की सक्रियता के चलते अनुशासन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं में सुधार दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत की गई शानदार और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता एवं लोक परंपराओं से संबंधित प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ देखा।
हालांकि मंच के सामने दर्शकों के लिए चांदनी की व्यवस्था अपेक्षाकृत कम रही, जिसके कारण दर्शकों एवं बच्चों को धूप का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कुल मिलाकर गणतंत्र दिवस समारोह प्रशासनिक सजगता, सांस्कृतिक विविधता और जनभागीदारी के साथ गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
Subscribe to my channel