ऊँचेहरा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा, जिला सतना (मध्य प्रदेश) में देशभक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. के. राय द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर आसपास के गणमान्य नागरिक, अस्पताल में उपचाररत मरीज, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों एवं मरीजों के बीच फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। वरिष्ठ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. के. राय ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा करने का संदेश दिया।
पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और देशप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे गणतंत्र दिवस का यह समारोह यादगार बन गया।