धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम बनहर में आगामी 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक प्रतिष्ठात्मक श्रीकृष्ण महायज्ञ एवं वसंत महोत्सव यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन पाँच दिनों तक चलेगा, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन की शुरुआत 28 जनवरी को जल यात्रा, ज्योति प्रज्ज्वलन एवं रात्रिकालीन रामायण भजन से होगी। 29 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा देवी पूजन के साथ रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता एवं आरती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 30 जनवरी को गायन –वादन भजन प्रतियोगिता रखी गई है, वहीं 31 जनवरी को गायन –वादन एवं आनंद मेला का आयोजन होगा। महोत्सव का समापन 1 फरवरी 2026 को मूर्ति विसर्जन, सहस्त्र धारा एवं ब्राह्मण भोज के साथ किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री लालजीत सिंह राठिया जी, विधायक धरमजयगढ़ शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में श्री रितुराज सिंह ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धरमजयगढ़, श्रीमती गीता शुंभ अग्रवाल जी, जनपद सदस्य नवापारा एवं श्री हलधर राम सिदार जी, सरपंच ग्राम पंचायत बनहर उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी बनहर द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।