सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार भव्य रूप से सम्पन्न।
1 min read
ClgKT1NuYXBjaGF0LzEzLjc2LjAuNDYgKG1vdG8gZzY0IDVHOyBBbmRyb2lkIDE1IzIzYmRmZS00MGY4YjQjMzU7IGd6aXApIFYvTVVTSFJPT00Q2ZmEge4B
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार भव्य रूप से सम्पन्न
लुड़ेग।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती का विधिवत पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संगीत मय वातावरण में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार एवं संस्कृति के महत्व से अवगत कराना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से नन्हे भैया-बहनों को ज्ञानार्जन की ओर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार एवं भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री धर्मपाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री गोपाल गोयल, सदस्य श्री अखिलेश कुमार अग्रवाल, सदस्य श्रीमती पुष्पा चौधरी, सदस्य श्रीमती रमावती जायसवाल तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यारंभ संस्कार एवं पूजन कार्य में श्री मदन देहरी, श्री हीरालाल डनसेना (गायत्री परिवार) एवं श्री हरिनंदन डनसेना का विशेष सहयोग रहा। इनके द्वारा किए गए मंत्रोच्चार एवं संगीत मय प्रस्तुति से उपस्थित भैया-बहनों को बसंत पंचमी एवं विद्यारंभ संस्कार के महत्व को सरल शब्दों में समझाया गया तथा इसे जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान ने अपने उद्बोधन में ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही जीवन को सही दिशा देने वाला सबसे बड़ा साधन है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पी.एस. भगत की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्याओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने माँ सरस्वती से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बसंत पंचमी की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हआ।
*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ जशपुर छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।
Subscribe to my channel