Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रायगढ़ ग्रामीण में कांग्रेस ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की

1 min read
Spread the love


रायगढ़ /धरमजयगढ़ – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्वीकृत मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। सूची में लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुसौर, घरघोड़ा और तमनार विकासखंड अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार लैलूंगा ब्लॉक में लैलूंगा से शंकर यादव, राजपुर से जुगलाल भगत, घटगांव से खगेश्वर मालाकर, मुकडेगा से राकेश बेहरा, बसंतपुर से किरण पैकरा, झगरपुर से ललित राठिया और केशला से गुणनिधि प्रधान को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
धरमजयगढ़ ब्लॉक में आमापाली से रामदयाल राठिया, बोरो- खम्हार से नारायण सिंह राठिया, सिसरिंगा से रमेश मेहर, छाल से राम प्रसाद राठिया तथा धरमजयगढ़ मंडल से संतोष प्रधान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पुसौर ब्लॉक में पड़ीगांव से भुवनेश्वर पटेल, पुसौर से प्रमोद गुप्ता, रुचिदा मंडल से बच्छ साव और कोंडातराई से भवानी शंकर यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
घरघोड़ा ब्लॉक में कोटरीमाल से भूपदेव सिदार, घरघोड़ा से मुरलीधर गुप्ता, कुडुमकेला से राजेश कुमार दुबे और घरघोड़ा मंडल से किरोड़ी तायल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं तमनार ब्लॉक में सराईडीपा से डोमनलाल चौधरी, सराईपाली से सुखलाल राठिया, धौराभांठा से जयदयाल बेहरा, तमनार से कमलेश बैरागी तथा मिड़मिड़ा से हरभजन सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस संगठन ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp