Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस यूनिवर्सिटी सतना द्वारा निःशुल्क करियर काउंसलिंग सेमिनार।                            भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का सशक्त मंच बना सैनिक स्कूल, रीवा।

1 min read
Spread the love


सतना। देश को भावी सैन्य अधिकारी, प्रशासक और नेतृत्वकर्ता देने वाले प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल रीवा में आयोजित करियर काउंसलिंग सेमिनार विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा,दिशा और आत्मविश्वास से भर देने वाला सिद्ध हुआ। इस अवसर पर एकेएस यूनिवर्सिटी सतना की ओर से भविष्य के सैनिक स्कूल विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से यह करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों और करियर संभावनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, साइंस, फार्मेसी एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया, स्किल-आधारित शिक्षा, इंडस्ट्री एक्सपोजर और रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने यह भी बताया कि कैसे सैनिक स्कूल के अनुशासित विद्यार्थी उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस प्रभावशाली करियर काउंसलिंग सत्र में प्रो.अखिलेश ए. वाऊ (डीन, कंप्यूटर साइंस), डॉ. अश्विनी ए. वाऊ (विभागाध्यक्ष, बायोटेक्नोलॉजी), डॉ. अनिल मित्तल (निदेशक – प्रशिक्षण), श्री अविनाश मिश्रा (मार्केटिंग हेड), राघवेंद्र सोनी (सेंटर हेड, रीवा), अभिषेक पांडे, नितेश सोनी एवं अमरीश कुशवाहा (मार्केटिंग मैनेजर) सहित एकेएस यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक एवं मार्गदर्शन टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।
विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने भविष्य को लेकर जिज्ञासाओं का समाधान पाया। सेमिनार को सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक और मार्गदर्शक बताते हुए इसकी मुक्त कंठ से सराहना की।
यह करियर काउंसलिंग न केवल विद्यार्थियों के लिए सही दिशा तय करने का माध्यम बनी, बल्कि यह संदेश भी दे गई कि सही मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दृढ़ संकल्प से हर सैनिक स्कूल विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp