चित्रकूट– 20 जनवरी 2026। राम बाग खाकी अखाड़े के प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजन के साथ आज श्रीमद्भागवत सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रामबाग खाकी अखाड़ा बहुत ही पुराना और आध्यात्मिक महत्व का स्थान है। गत दिवस आयोजित बाबा अमृत दास खाकी जी महाराज की महंताई कार्यक्रम में शामिल तीनों अखाड़ों के पूज्य संत महात्माओ की उपस्थिति में आज पहले दिन की श्रीमद् भागवत कथा को सुनाते हुए पूज्य गुरुदेव बाबा अमृतदास खाकी जी महाराज ने धुंधकारी और आत्मदेव जी अध्याय के विषय में बताया कि व्यक्ति को कैसे जीवन में रहना चाहिए और अच्छे जीवन को रखने के लिए कौन कौन नियम और कौन कौन कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने महंत बाबा अमृत दास जी से आशीर्वाद लिया और पूर्ण श्रद्धा के साथ कथा सुनी। श्री मदभागवत कथा में बड़ी संख्या में स्थानीय और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। ………………….
मंत्री ने आश्रम परिसर को देखा
पशु धन मंत्री धर्म पाल सिंह कथा श्रवण के बाद खाकी अखाड़ा आश्रम अवलोकन किया और आश्रम परिसर को देख कर काफी प्रभावित हुए।