Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के माइनिंग विभाग की विविधताओं के साथ सागमनिया लाइमस्टोन माइंस का शैक्षणिक भ्रमण

1 min read
Spread the love


सतना।
ए.के.एस. विश्वविद्यालय के माइनिंग विभाग के बी.टेक माइनिंग (चतुर्थ सेमेस्टर) एवं डिप्लोमा माइनिंग के कुल 60 विद्यार्थियों ने सागमनिया लाइमस्टोन माइंस का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण डॉ. जी. के. प्रधान (डीन) के मार्गदर्शन तथा इंजी. शीलेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को माइनिंग उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली के साथ-साथ विश्वविद्यालय के माइनिंग विभाग की शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक विविधताओं से जोड़ना रहा।
छात्रों को बताया गया कि सागमनिया लाइमस्टोन माइंस वर्ष 1955 में प्रारंभ हुई, जो बिड़ला समूह की पहली लाइमस्टोन माइन मानी जाती है। यहां सर्वेक्षण, रिज़र्व ऑप्टिमाइजेशन, DGMS के अंतर्गत सरकारी नियम एवं कानून, तथा ड्रिलिंग एवं ब्लास्टिंग की आधुनिक और सुरक्षित तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
माइंस में ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम का भी गहन अवलोकन कराया गया, जहां पारंपरिक डंपरों के साथ 70 टन क्षमता वाले EV डंपर के उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि केवल 2 घंटे की चार्जिंग में EV डंपर 8 घंटे की शिफ्ट तक कार्य करता है, जो ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सीमेंट निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया—माइंस से कच्चे माल के निष्कर्षण, फैक्ट्री में प्रसंस्करण और अंततः ग्राहकों तक वितरण—की चरणबद्ध जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें उद्योग की एंड-टू-एंड वैल्यू चेन को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर माइनिंग विभाग की शैक्षणिक विविधताओं पर भी प्रकाश डाला गया। विभाग में आधुनिक गैस टेस्टिंग लैब उपलब्ध है, जहां छात्रों को खदानों में प्रयुक्त गैस पहचान, सुरक्षा मानकों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ड्रिलिंग-ब्लास्टिंग, सेफ्टी मैनेजमेंट, सर्वे, सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग और इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र जैसी विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण और विभागीय प्रयोगशालाओं में मिलने वाला प्रशिक्षण उनके तकनीकी ज्ञान, सुरक्षा समझ और पेशेवर आत्मविश्वास को सशक्त बनाता है। संकाय सदस्यों ने भी विश्वास जताया कि ए.के.एस. विश्वविद्यालय का माइनिंग विभाग छात्रों को उद्योग-उन्मुख और रोजगारपरक शिक्षा देने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp