ग्राम पंचायत की शिकायत पहुंची दिल्ली, केंद्र ने दिया पंचायत राज विभाग को कार्रवाई का निर्देश !
1 min read
धरमजयगढ़ – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से जुड़ी एक शिकायत ने अब दिल्ली तक दस्तक दे दी है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को गंभीर मानते हुए इसे छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत राज विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से दिनांक 02 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ अंतर्गत उदउदा ग्राम से संबंधित स्थानीय विषय पर आधारित है।
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 19 जनवरी 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चूंकि शिकायत का विषय राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए इस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है। मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि की गई कार्रवाई की जानकारी सीधे शिकायतकर्ता को दी जाए तथा इसकी सूचना केंद्र सरकार को भी भेजी जाए।
इस पत्र को भारत सरकार की ओर से अवर सचिव पद्मा कौशिक द्वारा जारी किया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ पंचायत राज विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह को संबोधित किया गया है।
केंद्र सरकार के इस हस्तक्षेप के बाद अब निगाहें छत्तीसगढ़ पंचायत राज विभाग पर टिकी हैं कि रायगढ़ जिले से जुड़ी शिकायत पर क्या और कब ठोस कार्रवाई होती है। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
Subscribe to my channel