February 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रक्तदान कर बचाई जान: नागवंशी कल्याण युवा समिति के सदस्य शत्रुध्न विलास सर्पराज ने निभाई मानवता की मिसाल

1 min read
Spread the love

रक्तदान महादान : शत्रुघ्न विलास सर्पराज ने बचाई मालती नाग की जान, समाज में बनी मिसालरायगढ़। सेवा, संवेदना और मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नागवंशी कल्याण युवा समिति के सदस्य भाई शत्रुघ्न विलास सर्पराज जी ने श्रीमती मालती नाग, निवासी बगईझरिया, को रायगढ़ जिला अस्पताल में एक यूनिट रक्तदान कर जीवनदान देने का सराहनीय कार्य किया। यह उनका प्रथम रक्तदान था, जिसे उन्होंने समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती मालती नाग की अचानक तबीयत बिगड़ने पर तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी। परिजनों द्वारा मदद की गुहार लगाई गई, जिस पर नागवंशी

कल्याण युवा समिति के रक्त प्रभारी श्री लोखनाथ नाग जी के माध्यम से सूचना प्रसारित हुई। सूचना मिलते ही भाई शत्रुघ्न विलास सर्पराज जी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।समिति के सदस्यों ने उनके इस निस्वार्थ एवं प्रेरणादायक कार्य की सराहना करते हुए प्रथम रक्तदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। समिति ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि इससे किसी को नया जीवन मिलता है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।इस अवसर पर समिति द्वारा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए यह संदेश भी दिया गया —

” मौका दीजिए अपने खून को,

किसी के रंगों में बहने का,

ये लाजवाब तरीका है मित्रों,

कई जिस्मों में जिंदा रहने का।”

रक्त प्रभारी श्री लोखनाथ नाग जी ने बताया कि नागवंशी कल्याण युवा समिति हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।रक्त प्रभारी लोखनाथ नागमो. 9644134625

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp