February 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ.श्री हर पांडेय ने 39 वें अंतरराष्ट्रीय वी एल एस आई डी सम्मेलन में की सहभागिता।

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ.श्रीहर पांडेय ने दिनांक 3 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक पुणे में आयोजित 5 दिवसीय 39वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वी एल एस आई डी में सहभागिता की। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय
सतत कंप्यूटिंग और अगली पीढ़ी की विद्युतीकृत गतिशीलता के लिए सिलिकॉन वीएलएसआई और एम्बेडेड एआई में वैश्विक तालमेल था। सम्मेलन में सिलिकॉन वी एल एस आई, एम्बेडेड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सस्टेनेबल कंप्यूटिंग तथा नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिफाइड मोबिलिटी जैसे अत्याधुनिक विषयों पर गहन चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान रोबोटिक्स, मेकाट्रॉनिक्स एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम ऑटोमेशन, स्मार्ट सिस्टम्स और ए आई आधारित तकनीकों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। साथ ही, इन तकनीकों के औद्योगिक अनुप्रयोगों और भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।इस सम्मेलन में उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भारत में रोजगार के नए अवसरों, स्टार्टअप्स, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री–एकेडेमिया सहयोग के नए आयामों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।डॉ. श्रीहर पांडेय की इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता से विश्वविद्यालय एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को नवीन तकनीकी रुझानों, अनुसंधान एवं उद्योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं। प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp