रितुराज सिंह फिर बने ब्लॉक कांग्रेस धरमजयगढ़ अध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता
1 min read
धरमजयगढ़ – कांग्रेस संगठन ने एक बार फिर रितुराज सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें ब्लॉक कांग्रेस धरमजयगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी पुनः नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। पूरे क्षेत्र से उन्हें बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया।

रितुराज सिंह लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान रही है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने की शैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दूसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की।
इस अवसर पर रितुराज सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेंगे। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि रितुराज सिंह के नेतृत्व में धरमजयगढ़ ब्लॉक में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कांग्रेस जनआधार को और विस्तार मिलेगा।
Subscribe to my channel