March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय,सतना के सभागार में स्वर जान्हवी 12वाँ संगीत समारोह संपन्न।

1 min read
Spread the love

उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ संगीत महाविद्यालय एवं एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
स्वर जान्हवी 12वें संगीत समारोह में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियाँ हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरोद वादन से हुआ, जिसमें राग पहाड़ी झिझौटी (विलंबित) एवं मध्यलय तीन ताल की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसका समापन राग भैरवी से किया गया। तबले पर ऋषभ त्रिपाठी ने अत्यंत शानदार एवं सुमधुर संगत कर श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की।इसके पश्चात कथक नृत्य समूह की प्रस्तुति हुई, जिसमें सुकृति सोनी, सोनल वसानी, छाया वसानी एवं प्रिया सूर्यवंशी ने भाव, लय और ताल का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।
संगत कलाकारों में विनायक सिंह बघेल (हारमोनियम), ऋषभ त्रिपाठी (तबला) तथा मोहम्मद अहमद ख़ान (सारंगी) शामिल रहे।प्रथम सभा में संस्था के 112 छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन एवं नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में
आदरणीय मणिकांत माहेश्वरी,  एकेएस विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, उत्तम पाण्डेय,डॉ.वी.के.गांधी,डॉ. के.सी.जैन,डॉ.राकेश अग्रवाल, डॉ.देवाशीष बनर्जी,डॉ.अशोक बढ़ोलिया एवं डॉ.आर.एस. त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ.राजकिशोर मिश्रा, रविन्द्र धुर्वे, डॉ. विनोद मिश्रा, रामानंद तिवारी, कमलेश सिंह, राजेश सोनी, सौरभ चौरसिया,अनिल जैसवाल, बृजेश द्विवेदी,पवन ताराम, भरत तिवारी, जयंत जैन, परिमल पयासी, साधना सोनी, संध्या गांधी, वंदना अग्रवाल, हेमराज वसानी, सुरेन्द्र द्विवेदी, मनोहर जी, द्वारिका तिवारी, रमेश द्विवेदी, रावेंद्र सिंह, हेमंत गौतम, रामजी मिश्र, आनंद मिश्रा,जम्बदीप मिश्र, धीरेन्द्र सिंह, अरुण द्विवेदी, सत्यनारायण मिश्रा, अर्चना तिवारी, विनोद तिवारी, सी.एल. सिंह एवं रमाशंकर पाण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सतना, रीवा, मैहर, नागौद, अमरपाटन, कोठी, जैतवारा, सेमरिया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp