March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नागवंशी कल्याण युवा समिति के उर्जावान साथी श्री डोलेश्वर नाग ने 5वीं बार किया रक्तदान, समाज में सेवा और मानवता की मिसाल पेश की

1 min read
Spread the love

नागवंशी कल्याण युवा समिति के उर्जावान साथी श्री डोलेश्वर नाग ने 5वीं बार किया रक्तदान, समाज में सेवा और मानवता की मिसाल पेश की

हल्दीझरिया निवासी नागवंशी कल्याण युवा समिति के सक्रिय, उर्जावान एवं सेवाभावी साथी श्री डोलेश्वर नाग जी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए श्री पालेश्वर नाग जी (सुकवांस) को श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ में B+ रक्त समूह का 1 यूनिट रक्तदान कर जीवनरक्षक सेवा प्रदान की।
यह उल्लेखनीय है कि श्री डोलेश्वर नाग जी का यह पांचवां रक्तदान है, जो समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

रक्तदान जैसे महादान के माध्यम से श्री डोलेश्वर नाग जी ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची समाजसेवा वही है, जो जरूरत के समय किसी के जीवन को संबल दे। उनके इस पुनीत कार्य से न केवल एक परिवार को राहत मिली, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी गया।

इस अवसर पर नागवंशी कल्याण युवा समिति ने उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ, मस्त रहें और आगे भी अपने श्रेष्ठ कार्यों से समाज को प्रेरित करते रहें।

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि ऐसे सेवाभावी युवाओं के कारण ही समाज मजबूत होता है और मानवता जीवित रहती है। रक्तदान जैसे कार्य आज के समय में अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इसमें आगे आना चाहिए।

रक्तदान को समर्पित पंक्तियाँ—
मौका दीजिए अपने खून को,
किसी के रंगों में बहने का,
ये लाजवाब तरीका है मित्रों,
कई जिस्मों में जिंदा रहने का।

इस सेवा कार्य में रक्त प्रभारी के रूप में सक्रिय सहयोग देने वाले—

  • श्री लोखनाथ नाग जी – 📞 9644134625
  • श्री मुकेश कुमार नाग जी – 📞 9399167012

समिति ने आमजन से भी अपील की है कि रक्तदान को महादान समझकर अधिक से अधिक संख्या में आगे आएँ और जरूरतमंदों की मदद करें।

जय नाग देवता ✨
जय नागवंशी समाज 🙏💐

*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ जशपुर छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस   httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp