March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के निलंबन बहाली में सहयोग के लिए स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

1 min read
Spread the love

संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता 

मनेंद्रगढ़।

तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के निलंबन बहाली में विशेष योगदान देने पर कर्मचारी प्रतिनिधियों ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से सौजन्य मुलाक़ात कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि हड़ताल के संवेदनशील दौर में मंत्री जी के सकारात्मक हस्तक्षेप और संवेदनशील निर्णय से कर्मचारियों में विश्वास बहाल हुआ और कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बना। निलंबन बहाली की प्रक्रिया में त्वरित पहल से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संभव हो सका।

स्वास्थ्य मंत्री जी ने कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार सदैव तत्पर रहेगी।

सौजन्य मुलाक़ात के दौरान संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp