पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय की छात्राओं को मिला प्रकृति, वन्यजीवन और पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान
1 min read
उद्योगपति गुलाब शुक्ला के सौजन्य से 105 छात्राओं का व्हाइट टाइगर सफारी का शैक्षणिक भ्रमण
सतना। पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सतना की 105 छात्राओं एवं शिक्षकों को उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी, जनसहयोग मंच के चेयरमेन गुलाब शुक्ला के सौजन्य से व्हाइट टाइगर सफारी का शैक्षणिक एवं आनंददायी भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं स्मरणीय रहा।

इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से छात्राओं को प्रकृति, वन्यजीवन, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण तथा जीवन मूल्यों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने वन्य प्राणियों के प्राकृतिक आवास, उनके संरक्षण के उपायों एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व को नजदीक से समझा। छात्राओं के चेहरों पर उत्साह, जिज्ञासा और आनंद स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस सराहनीय पहल के लिए राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी, विद्यालय परिवार, समस्त छात्राओं एवं उनके अभिभावकों द्वारा उद्योगपति गुलाब शुक्ला के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। सभी ने उनके सामाजिक सरोकारों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय परिवार ने ईश्वर से कामना की कि श्री शुक्ला का यह सेवा भाव, सामाजिक समर्पण एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण निरंतर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता रहे और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्य होते रहें।

Subscribe to my channel