March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की तीन दिवसीय हड़ताल, नया धरना स्थल घोषित

1 min read
Spread the love

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।

संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के लिए नवीन धरना स्थल का चयन कर लिया गया है। फेडरेशन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब यह धरना कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास ग्रामीण बैंक के सामने, चैनपुर में आयोजित किया जाएगा।

जिला संयोजक गोपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह आंदोलन किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों से निर्धारित तिथि को समय पर धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। वहीं प्रशासन की ओर से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp