गोरखपुर हत्याकांड :विशाल हत्याकांड का सहजनवा पुलिस ने किया पर्दाफाश का सहजनवा पुलिस ने किया पर्दाफाश
1 min read
विशाल विशाल विशाल विशाल विशाल हत्याकांड का सहजनवा पुलिस ने किया पर्दाफाश का सहजनवा पुलिस ने किया पर्दाफाश हत्याकांड का सहजनवा पुलिस ने किया पर्दाफाश का सहजनवा पुलिस ने किया पर्दाफाश का सहजनवा पुलिस ने किया पर्दाफाश क्षेत्र में शुरू हुई तरह-तरह की चर्चाएं
सहजनवां में मजदूर युवक की गला दबाकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार—ईंट भट्ठे से उठी चीख, पुलिस ने साजिश का किया पर्दाफाश
सहजनवां | गोरखपुर।
सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगियाकोल स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शराब पीने के लिए पैसों की मांग से शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में खूनी वारदात में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 23 दिसंबर 2025 की है। आरोप है कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाले चार मजदूरों ने युवक से शराब के लिए पैसे मांगे। युवक द्वारा मना किए जाने पर विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपियों ने मिलकर उसका गला दबा दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
🕵️ पुलिस जांच में खुली हत्या की परतें
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एसओजी और सर्विलांस सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पप्पू मांझी, राजू मांझी, मंगल मांझी और बबलू मांझी शामिल हैं, जो मूल रूप से बिहार के गया जिले के निवासी हैं और वर्तमान में जोगियाकोल स्थित राममिलन यादव के ईंट भट्ठे पर रहकर काम कर रहे थे।
⚖️ कानून के शिकंजे में आरोपी
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सहजनवां में मु.अ.सं. 689/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
👮 पुलिस की सख्ती, अपराधियों में हड़कंप
इस पूरी कार्रवाई में सहजनवां थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
🔴 इलाके में दहशत, परिजनों में मातम
युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में तरह-तरह के सवाल उठ रहे है।
Subscribe to my channel