पत्थलगांव| नागवंशी कल्याण युवा समिति द्वारा मानवता की मिसाल
1 min read
पत्थलगांव| नागवंशी कल्याण युवा समिति द्वारा मानवता की मिसाल
नागवंशी कल्याण युवा समिति के उर्जावान एवं सेवाभावी साथी, सेंद्रीबहार निवासी श्री अजय कुमार सिंह जी ने एक बार फिर समाज के सामने मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री अजय कुमार सिंह जी द्वारा छठवीं बार जरूरतमंद श्रीमती सीतानाग, पति श्री रामदेव नाग, निवासी पंगसुवां को 1 यूनिट B+ रक्तदान कर उनके जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को निरंतर करते हुए श्री अजय कुमार सिंह जी समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उनका यह निःस्वार्थ कार्य यह संदेश देता है कि समय पर किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। नागवंशी कल्याण युवा समिति के सभी युवाओं ने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ, मस्त और ऊर्जावान रहें तथा समाज को अपने श्रेष्ठ कार्यों से इसी प्रकार प्रेरित करते रहें।
इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को बताते हुए समिति द्वारा यह संदेश भी दिया गया—
“मौका दीजिए अपने खून को,
किसी के रगों में बहने का,
ये लाजवाब तरीका है मित्रो,
कई जिस्मों में जिंदा रहने का।”
कार्यक्रम में रक्तदान व्यवस्था एवं समन्वय में रक्त प्रभारी श्री लोखनाथ नाग जी एवं श्री मुकेश कुमार नाग जी का विशेष योगदान रहा। जरूरतमंदों के लिए संपर्क हेतु उनके मोबाइल नंबर 9644134625 एवं 9399167012 भी उपलब्ध कराए गए हैं।
नागवंशी कल्याण युवा समिति ने समाज के सभी सक्षम युवाओं से आगे आकर रक्तदान जैसे महादान में सहभागी बनने की अपील की है, ताकि समय पर जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और मानवता की सेवा को और अधिक मजबूत किया जा सके।
जय नाग देवता
जय नागवंशी समाज 💐💐🙏

Subscribe to my channel