Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज केंद्र घुघरी में गौरव दिवस का भव्य आयोजन घुघरी (छत्तीसगढ़)।

1 min read
Spread the love

छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज केंद्र घुघरी में गौरव दिवस का भव्य आयोजनघुघरी (छत्तीसगढ़)।छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज केंद्र घुघरी में समाज के गौरव और संघर्ष की ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोते हुए गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह दिवस नागवंशी समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि लंबे संघर्ष के बाद 21 दिसंबर 2017 को कैबिनेट में नागवंशी समाज के स्थायी जाति प्रमाण पत्र निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ तथा 19 दिसंबर 2018 से जमीनी स्तर पर स्थायी जाति

प्रमाण पत्र बनना प्रारंभ हुआ। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में नागवंशी समाज द्वारा प्रतिवर्ष गौरव दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि वर्षों तक नागवंशी समाज विभिन्न प्रशासनिक त्रुटियों का शिकार रहा। मिसल बंदोबस्त एवं शासकीय अभिलेखों में नागवंशी समाज के नाम में लगभग 18 प्रकार की मात्रात्मक व वर्तनी संबंधी त्रुटियां दर्ज हैं, जैसे— नागवशी, नागवसी, नगबसी, न गवंशी आदि। इन त्रुटियों के कारण समाज के अनेक लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाया, जिससे समाज शिक्षा, रोजगार एवं विकास की मुख्यधारा से पिछड़ता चला गया।आज भी नागवंशी समाज को केंद्रीय अनुसूची में अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त नहीं है। इसे लेकर समाज निरंतर संघर्षरत है और केंद्रीय अनुसूची में शामिल

कराने के लिए एकजुट होकर प्रयास कर रहा है। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन और जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे।गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शैला, डोमकच, कर्मा एवं सुवा नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-मांदर की थाप और पारंपरिक वेशभूषा ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व विधायक पत्थलगांव श्री शिव शंकर पैंकरा जी उपस्थित रहे। विशेष रूप से नागवंशी कल्याण युवा समिति के अध्यक्ष श्री संत कुमार नाग जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार नाग जी, प्रांतीय संयोजक श्री धरम साय नाग जी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री खगेश्वर नाग जी, जशपुर क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी श्री त्रिनाथ नाग

जी, श्री दिनेश नाग जी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी मंचासीन रहे।कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से आए हजारों की संख्या में नागवंशी समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज की एकता, अधिकार और पहचान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। गौरव दिवस ने नागवंशी समाज में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और संगठनात्मक मजबूती का संचार किया।

*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस   httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp