Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़–कापू सड़क परियोजना में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दो साल बाद भी लंबित

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ क्षेत्र में कापू सड़क परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा अब तक प्रभावित किसानों को नहीं मिल सका है। इस संबंध में नयूल टाउन धरमजयगढ़ स्थित भू-स्वामियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ को लिखित आवेदन देकर मुआवजा शीघ्र दिलाए जाने की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण किए जाने के बावजूद अधिग्रहण के लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है, जिससे प्रभावित परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

आवेदनकर्ताओं का कहना है कि वे मुआवजे के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि कुछ भू-स्वामियों की भूमि, जिन पर सड़क निर्माण हो चुका है, उन्हें अधिग्रहण सूची में विधिवत शामिल ही नहीं किया गया। विशेष रूप से कौशल किशोर मिश्र की भूमि पर सड़क निर्माण होने के बावजूद उसका नाम अधिग्रहण सूची में दर्ज न होना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है।

आवेदन में प्रभावित भू-स्वामियों के नाम, खसरा नंबर और रकबा का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत किया गया है तथा सभी के लिए समान रूप से मुआवजा भुगतान की मांग की गई है। अंत में अनुविभागीय अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि प्रकरण की जांच कर शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान कराया जाए। आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़ को भी भेजी गई है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस लंबे समय से लंबित मुआवजा प्रकरण पर कितनी तेजी से संज्ञान लेकर प्रभावित किसानों को राहत देता है या मामला यूं ही फाइलों में उलझा रहता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp