March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धान उपार्जन केंद्र में फर्जीवाड़े की कोशिश नाकाम, 162 क्विंटल धान जप्त

1 min read
Spread the love

रायगढ़, 16 दिसंबर 2025।
जिले के बंगुरसिया धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। एक किसान द्वारा दूसरे किसान का धान अपने नाम से विक्रय करने के प्रयास को प्रशासन ने समय रहते पकड़ लिया। मामले की पुष्टि होने पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 162 क्विंटल धान जप्त किया गया।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़ा या दलाली को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वास्तविक किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, वहीं अवैध रूप से धान खपाने वालों पर लगातार निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई की जाए।

जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगुरसिया निवासी किसान भरत साव द्वारा निर्धारित टोकन के माध्यम से धान विक्रय हेतु धान उपार्जन केंद्र लाया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि किसान द्वारा अपने निर्धारित रकबे का धान न लाकर किसी अन्य किसान का धान प्रस्तुत किया गया था, जो शासन के स्पष्ट निर्देशों एवं धान उपार्जन नियमों का उल्लंघन है।

शिकायत प्राप्त होते ही फूड इंस्पेक्टर श्री अंजनी राव एवं श्री सिदार संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर मौके पर ही पंचनामा तैयार कर 162 क्विंटल धान की जप्ती की कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने दोहराया है कि धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp