Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम पंचायत कोड़ासिया में कन्या एवं बालक छात्रावास स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न…

1 min read
Spread the love

ग्राम पंचायत कोड़ासिया में कन्या एवं बालक छात्रावास स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न ग्राम पंचायत कोड़ासिया में स्थित कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया

गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 की श्रीमती शांता भगत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पारेश्वर जी, महामंत्री श्रीमती गौरी जी, मंडी अध्यक्ष श्री मंगल जी, श्री कन्हैया मालाकार जी, श्री सेतराम जी, श्री दयानिधि जी सहित

छात्रावास के अधीक्षक महोदया एवं अधीक्षक महोदय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि श्रीमती शांता भगत जी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में चलाई जा रही योजनाएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। ठंड के मौसम में स्वेटर वितरण जैसे

कार्यक्रम बच्चों की सुविधा और स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। छात्रावास प्रशासन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया।

*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस   httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp