March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धान खरीदी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना 15 दिसंबर को

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ क्षेत्र में धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ ने विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपकर सूचना दी गई है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि धान खरीदी की मौजूदा प्रक्रिया में किसानों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर डाली गई है। किसानों की इन समस्याओं के विरोध में कांग्रेस द्वारा 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। 

रितुराज सिंह ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी धरमजयगढ़

धरना प्रदर्शन के पश्चात प्रशासन को किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जा सकता है।

इस संबंध में धरना प्रदर्शन की सूचना स्थानीय प्रशासन और थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को भी दी गई है। इस आशय की सूचना देते हुये ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने सभी किसानों कॉंग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, एवं जनप्रनिधियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp