ए.के.एस. विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग में फ्रेशर पार्टी सम्पन्न। नवागंतुक छात्रों का सीनियर्स ने आत्मीय स्वागत किया।
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग में 2 दिसंबर को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल शुरू से अंत तक उत्साह और अपनापन से भरा रहा। सीनियर्स ने नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रोत्साहित किया।समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. आर. एस. त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में शिक्षा के महत्व और गुरु–शिष्य संबंध की गरिमा पर विचार रखे। प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन ने सामाजिक विज्ञान की भूमिका और उसकी बढ़ती आवश्यकता पर सरल शब्दों में प्रकाश डाला।
मानविकी संकाय के डीन डॉ. सुधीर जैन ने छात्र जीवन में अनुशासन और सामाजिक समझ को आवश्यक बताया। विश्वविद्यालय के विधि सलाहकार सूर्यनाथ सिंह गहरवार ने नए छात्रों को विश्वविद्यालय की नियमावली और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. उषा द्विवेदी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए छात्रों को नियमित अध्ययन और सतत प्रयास की प्रेरणा दी।
महिला विकास प्रकोष्ठ की निदेशक डॉ. प्रियंका बागरी ने छात्राओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया और उन्हें सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
छात्र कल्याण के डिप्टी डीन गौरव सिंह ने अतिथियों का परिचय करवाया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का क्रम शुरू हुआ, जिसमें नृत्य, संगीत और विभिन्न खेलों ने छात्रों को उत्साहित किया और आपसी मेल–जोल को मजबूत बनाया।
कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फ्रेशर अजय कुशवाहा, मिस फ्रेशर भारती सिंह, मिस्टर पार्टी अभिषेक सिंह और मिस पार्टी वैभवी को सम्मानित किया गया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिवम वर्मा, नैंसी सिंह और ख़ुशी बागरी को पुरस्कृत किया गया।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलगुरु प्रो. बी. ए. चोपड़े और आईक्यूएसी निदेशक प्रो. जी. सी. मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
समारोह में शिक्षक प्राची सिंह, डॉ. उदय भान सिंह और अश्विनी कुमार ओमरे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीए के विद्यार्थियों वंश, अनुज, चिरंजीव, साबिया, शिवानी, प्रिंस, सौरभ, वंशिका, संगिनी, आकाश, अमन, हिमांशु, राज, एकता, सुभांशु, रवि, हिमांशु और पीयूष ने सहयोग दिया।
यह फ्रेशर पार्टी नए छात्रों के लिए परिचय, संवाद और विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत को सहज बनाने का अवसर बनी।
Subscribe to my channel