March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भारतमाला परियोजना – भूमि मुआवजा निर्धारण के लिये आपत्ति की अंतिम तिथि आज

1 min read
Spread the love

रायगढ़ – जिला कलेक्टर (भू-अर्जन शाखा) कार्यालय द्वारा भारतमाला परियोजना से प्रभावित भूमि स्वामियों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। आयुक्त बिलासपुर संभाग के ज्ञापन के आधार पर जारी इस नोटिस में बताया गया है कि धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत भारतमाला परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि से संबंधित मुआवजा निर्धारण पर यदि किसी भी प्रकार की आपत्ति है, तो संबंधित व्यक्ति 10 दिसंबर 2025 तक निर्धारित प्रारूप में लिखित रूप से अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

नोटिस के अनुसार, भूमि स्वामी या अन्य संबंधित पक्ष कलेक्टर, भू-अर्जन शाखा कक्ष क्रमांक 17 में अपनी आपत्तियाँ जमा कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही, मुआवजा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे प्रभावित लोग ऑनलाइन भी विवरण देख सकते हैं।

जारी आदेश की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़, ज़िला सूचना अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए इसे व्यापक रूप से प्रचारित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक प्रभावित लोग जानकारी प्राप्त कर सकें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp