ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना में ‘लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय में आज जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कानून, प्रशासन और सामाजिक संरक्षण तंत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय न्यायाधीश श्री पार्थ शंकर मिश्रा, जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती श्वेता मौर्य, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती नीता श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. महेंद्र तिवारी, वीमेन डेवलपमेंट सेंटर की निदेशक डॉ. प्रियंका रानी बागरी, डेप्युटी डीन स्टूडेंट वेलफेयर गौरव सिंह, विधि विभागाध्यक्ष डॉ. विधि, तथा ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट प्राची सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सचिव श्री पार्थ शंकर मिश्रा ने न्यायालयीन अनुभवों के आधार पर साइबर सुरक्षा, लैंगिक उत्पीड़न के प्रावधानों और उनके व्यावहारिक पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। महिला थाना प्रभारी श्रीमती श्वेता मौर्य ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों, विशेषकर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती नीता श्रीवास्तव ने केंद्र में उपलब्ध सहायकीय सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न निषेध अधिनियम (POSH Act), बाल श्रम निषेध अधिनियम, तथा PCPNDT अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की प्रमुख धाराओं और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके अतिरिक्त WHL 181 तथा CHL 1098 हेल्पलाइन के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया गया।
एनसीसी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संदेशप्रधान नाटक ने कार्यक्रम को संवेदनशील और सार्थक आयाम प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन गौरव सिंह ने किया। अंत में निदेशक डॉ. प्रियंका रानी बागरी ने सभी आमंत्रित वक्ताओं, विभागीय प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
Subscribe to my channel