March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले में एक गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेजजिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्रक्रिया शुरूसबसे अधिक जनसंख्या वाले 10 गांव में से 1 गांव का होगा चयन,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 04 दिसम्बर 2025/ केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत जिले में एक ग्राम को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री रोहित व्यास के नेतृत्व में
गांव के चयन की प्रक्रिया औपचारिक तौर पर प्रारंभ हो गई है।

भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देशों के अनुसार अब नवीन जनगणना के आधार पर ऐसे राजस्व ग्रामों का चयन किया जाना आवश्यक है जिनकी आबादी 5,000 से अधिक हो। जिले में 5,000 से अधिक आबादी वाले ग्रामों की संख्या 10 से कम होने के कारण जिला स्तरीय समिति द्वारा जिले के प्रथम 10 सर्वाधिक आबादी वाले ग्रामों के मध्य छह माह की प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया के आधार पर ही अंतिम मॉडल सोलर विलेज का चयन किया जाएगा।


     दिशा-निर्देशों के अनुसार जिस ग्राम में सरकारी अथवा गैर-सरकारी माध्यमों से सर्वाधिक सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित होगी, उसे मॉडल सोलर विलेज के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने जिले के 10 सर्वाधिक आबादी वाले ग्राम बटईकेला, सन्ना, कांसाबेल, पण्ड्रापाठ, लुड़ेग, कामारिमा, घोघर, तपकरा, दुलदुला और फरसाबहार  को प्रतिस्पर्धा हेतु सूचीबद्ध किया गया है। इन ग्रामों में सौर ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने और मूल्यांकन के लिए छह माह की अवधि निर्धारित की गई है। चयनित ग्राम के विकास हेतु 2 करोड़ रुपये की डी.पी.आर. तैयार कर 15 मार्च 2026 तक ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को भेजा जाएगा। जिला प्रभारी क्रेडा ने बताया कि प्रतिस्पर्धा की प्रक्रिया जारी है और निर्धारित मानकों के आधार पर जिले के आदर्श सौर ग्राम का चयन समयसीमा में कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp