Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

10 लाख की सीसी सड़क और अधूरा स्कूल, सिस्टम के आगे बेबस जनप्रतिनिधि ?

1 min read
Spread the love


घरघोड़ा के कुडूमकेला में 10 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क बदतर हालत में पहुँच चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क स्तरहीन होने और जल्दी टूटने से उन्हें रोजमर्रा के आवागमन में कठिनाई हो रही है और निर्माण गुणवत्ता पर स्वाभाविक प्रश्न उठ रहे हैं। वहीं जामपाली गांव में स्कूल भवन की नींव बनने के बाद काम रुक गया, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है !

ग्रामीणों का कहना है कि केवल यही दो मामले नहीं, बल्कि पंचायत क्षेत्र में कुछ और कार्यों में भी अनियमितता की संभावना उन्हें महसूस हो रही है। अधूरे विकास कार्य, समय पर निरीक्षण न होना और कई परियोजनाओं की अस्पष्ट स्थिति को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर गड़बड़ियाँ कहाँ अटक रही हैं और जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होगी।

इन मुद्दों को लेकर कलेक्टर रायगढ़ से शिकायत की गई थी, लेकिन सरपंच के अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई न दिखने से उनकी चिंता बढ़ रही है। जनप्रतिनिधी का कहना है कि शिकायत के बावजूद समाधान न मिलने से वे भी ग्रामीणों के भरोसे को लेकर असहज हैं! इन बातों को लेकर जनपद पंचायत सीईओ विनय चौधरी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके रायगढ़ में प्रशासनिक कार्य पर होने के कारण संपर्क संभव नहीं हो पाया। 

ग्रामीणों का मानना है कि यदि सभी संदिग्ध और अधूरे कार्यों की समग्र जांच की जाए, तो स्थिति स्पष्ट हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, ताकि गांव के विकास कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सकें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp