“अनुदान की नाली बह गई कहाँ? बनहर ग्राम पंचायत में निर्माण को लेकर शंकाएँ गहराईं”
1 min read
जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के अंतर्गत बनहर ग्राम पंचायत में विधायक मद से वर्ष 2025 में निर्मित सड़क के साथ नाली निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण बोर्ड पर नाली का उल्लेख मौजूद है, लेकिन सड़क किनारे वास्तविक तौर पर कहीं भी नाली दिखाई नहीं देती। इससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर संदेह पैदा हो रहा है।
यदि निर्माण मद में नाली का प्रावधान था, तो उसका प्रत्यक्ष रूप से न दिखना गंभीर विषय है। ग्रामीणों का यह भी मानना है कि अनुदान में मिले धन का उपयोग किस प्रकार हुआ, इसकी जांच आवश्यक है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी विसंगति या नियम विरुद्ध कार्यों की स्थिति स्पष्ट हो सके।
Subscribe to my channel