काम शून्य , भुगतान लाखों का , जहाँ जरुरत उसकी अनदेखी , कैसे होगा विकास ?
1 min read
छाल तहसील के चुह्कीमार गांव में कार्य कराये बिना भुगतान का मामला सामने आया है , डिजिटल माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भवन चुह्कीमार में मरम्मत का कार्य दिखाकर एक लाख पैतीस हजार रूपये का भुगतान एक स्थानीय व्यापारी को किया गया है , जबकि पंचायत भवन में किसी भी प्रकार का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है , इस सम्बन्ध में ग्राम प्रमुख से पूछने के लिये संपर्क किया गया तो उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुये बाद में बात करने की बात कही , ग्राम सचिव का भी यही रवैया रहा , बता दें कि इस भवन से कुछ ही दूरी पर एक मकान में राशन दुकान संचालित है जिसका सही ढंग से निर्माण न होने के कारण बरसात के दिनों में पानी का रिसाव होता है , साथ ही हाथियो के हमले से मकान की दीवार टूट चुकी है , अब सवाल यह है कि शासकीय राशि का ऐसे दुरूपयोग होगा तो गांव का विकास और ग्रामीणों का विश्वास कैसे कायम रहेगा , इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जाँच से इस कथित घोटाले का सच सामने आ सकता है!
Subscribe to my channel