Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में संविधान दिवस उत्सव सम्पन्न

1 min read
Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में संविधान दिवस उत्सव सम्पन्नलुड़ेग।सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में आज संविधान दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष समारोह का मुख्य विषय “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” रखा गया, जिसके तहत विद्यालय परिसर में विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।कार्यक्रम की

शुरुआत भारत माता एवं संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान ने भैया-बहनों को भारत के संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना एवं भारतीय लोकतंत्र में इसकी भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और नागरिकों के अधिकार-कर्तव्यों का आधार है।प्राचार्य श्री प्रधान द्वारा छात्रों को संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक वाचन कराया गया। भैया-बहनों ने पूर्ण उत्साह के साथ “हम भारत के लोग…” से प्रारंभ होने

वाली उद्देशिका को दोहराते हुए संविधान के प्रति अपने कर्तव्य पालन का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु छोटी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श और प्रश्नोत्तर भी आयोजित किए गए।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में देशभक्ति व संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp