Recent Posts

March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जिले में खेल संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा

1 min read
Spread the love

कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

पहले दिन जिले के 140 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

जशपुरनगर 22 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला बैडमिंटन संघ जशपुर के अध्यक्ष सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आज कुनकुरी के मिनी इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस शानदार प्रतियोगिता में पहले दिन जिले के लगभग 140 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के साथ प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री भरत सिंह, एसडीएम श्री नंदजी पांडेय तथा एसडीओपी श्री विनोद मंडावी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


     इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जूदेव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए बढ़ती रुचि खुशी का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना को सर्वाेपरि रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के ने बताया कि कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में खेल अधोसंरचना विकसित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। विजेताओं को एक लाख अठ्ठाईस हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
जिला बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी श्री विनोद गुप्ता ने प्रतियोगिता की जानकारी साझा करते हुए कहा कि शासन द्वारा खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ युवा खिलाड़ी बैडमिंटन को करियर के रूप में भी अपना रहे हैं। प्रतियोगिता में कई वर्गों में प्रतिभावान खिलाड़ी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
     पहले दिन के प्रमुख परिणामों में अंडर-19 बालिका सिंगल वर्ग में रांझी बंसल एवं श्रीमोई दास सेमीफाइनल में पहुंचीं। अंडर-19 बालक डबल वर्ग के सेमीफाइनल में आदित्य पांडेय-अनस रज़ा, गौरव स्वामी-कुणाल सिंह, आदित्य गुप्ता-अर्पित मस्के तथा आलीशान सिद्दीकी-राहुल झा ने स्थान बनाया। दूसरे दिन सभी वर्गों के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले जाएंगे।


उद्घाटन समारोह में कुनकुरी बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष श्री विनीत जिंदल, सेक्रेटरी श्री महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक लकड़ा, क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रदीप चौरसिया, यशस्वी जशपुर के श्री अवनीश पाण्डेय, श्री सुधीर सिन्हा, श्री सुजीत सिंह, श्री दिवाकर यादव, अमन चौरसिया, कुशाग्र गुप्ता, सज्जन रवानी सहित अनेक खेल प्रेमी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं दर्शक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp