एकेएस विश्वविद्यालय के
ह्यूमनिटीज़ विभाग में वर्ल्ड हेरिटेज वीक (विश्व विरासत सप्ताह ) का भव्य शुभारंभ।
1 min read
एकेएस विश्वविद्यालय के हयूमैनिटिज़ विभाग में वर्ल्ड हेरिटेज वीक का भव्य शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं कुलगीत के गायन के साथ हुआ ।कार्यक्रम की रूपरेखा व स्वागत परिचय विभागाध्यक्ष डॉ ऊषा द्विवेदी के द्वारा दिया गया ।उनके अनुसार हमारी प्राचीन और वैभवशाली संस्कृति और परंपरा के सरंक्षण और संवर्धन के लिये प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर तक विश्व विरासत सप्ताह के रूप में मनाया जाता है ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलगुरु विकास डॉ हर्षवर्धन , विशिष्ट अतिथि के रूप में विधि सलाहकार डॉ सूर्यनाथ सिंह गहरवार , डीन डॉ सुधीर कुमार जैन उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि डॉ हर्षवर्धन ने अपने उद्बोधन में विरासत के महत्व और संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुये विन्ध्य क्षेत्र के प्राचीन विरासत पर विस्तार से प्रकाश डाला ।इनके अनुसार ब्रिटिश काल से आज तक हुई खोंजो से सम्पूर्ण रीवा संभाग ऐतिहासिक विरासतों से भरा पड़ा है साथ ही ये अलग अलग स्वरूप में हम सब के पास है इन्हें संरक्षित करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है । विशिष्ट अतिथि सूर्यनाथ सिंह ने ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के साथ समाज और संस्कृति के व्यापक दृष्टिकोण में इसके संरक्षण पर जोर दिया एवं इसकी जरूरत साथ ही नियमित अंतराल में ऐसे आयोजनों पर सहमति व्यक्त की ।डीन डॉ सुधीर कुमार जैन ने बघेलखंड एवं बुंदेलखंड की प्राचीन संरचनाओं की व्यापकता पर प्रकाश डाला । विभाग के द्वारा सूचित किया गया कि इस पूरे विरासत सप्ताह में विद्यार्थियों में विरासत की संरक्षण व संवर्धन की भावना के लिये अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।कार्यक्रम का सफल संचालन उप अधिष्ठाता छात्रकल्याण गौरव सिंह के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की समाप्ति पर डॉ उदयभान सिंह के द्वारा अतिथियों एवं सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।इस कार्यक्रम की सफलता में डायरेक्टर डब्लूडीसी डॉ प्रियंका बागरी ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।विभाग से श्रीमती प्राची सिंह, अश्विनी कुमार ओमरे की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम की सफलता पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजी अनंत कुमार सोनी, कुलगुर प्रो बी ए चोपड़े ,प्रति कुलगुरु प्रशासन डॉ आर एस त्रिपाठी डायरेक्टर
आईक्यूएसी प्रो जी सी मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की।
Subscribe to my channel