ग्राम पंचायत पंगसुवा में धान खरीदी केन्द्र सोसाइटी का शुभारंभ, किसानों में उत्साह
1 min read
ग्राम पंचायत पंगसुवा में धान खरीदी केन्द्र सोसाइटी का शुभारंभ, किसानों में उमंगग्राम पंचायत पंगसुवा में आज धान खरीदी केन्द्र सोसाइटी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय व्यवस्था के बीच उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि TSS के अध्यक्ष श्री रूपसिंह राठिया जी रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत पंगसुवां के सरपंच श्री रामचंद्र बघेल जी, भूतपूर्व

सरपंच श्री लम्बोदर नाग जी, नागवंशी समाज के सचिव श्री आनंद नाग जी, तथा भूतपूर्व सरपंच श्री अमरजीत नाग जी मुख्य रूप से शामिल हुए।धान खरीदी केन्द्र संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे पंगसुवां सोसाइटी के प्रबंधक श्री केश्वर बंजारा जी भी अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री भोकसिंह लीला जी, श्री बुधराम नाग जी एवं अन्य कर्मचारीगण ने कार्यक्रम व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।अतिथियों ने धान खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया तथा किसानों को समय पर और सुचारू रूप से धान उपार्जन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह केन्द्र खुलने से पंगसुवा और आसपास के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय, लागत और श्रम की बचत होगी।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने किसानों के हित में बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया और सफल खरीदी सत्र की शुभकामनाएँ दीं।
*उदघोष समय न्यूज* * ब्यूरो चीफ जशपुर छत्तीसगढ़**खगेश्वर नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9753785084*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस httpवीs://wa.me/919753785084मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।
Subscribe to my channel