March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कटकलिया में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।

1 min read
Spread the love

कटकलिया में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरणकटकलिया। मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटकलिया में छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ अन्य सहयोगियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।विद्यालय के

प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। साइकिल मिलने से छात्राओं की शिक्षा यात्रा और अधिक सुगम होगी तथा वे निश्चय ही अपने लक्ष्यों को बेहतर ढंग से प्राप्त कर पाएंगी।मुख्य अतिथि श्री दीपक सिदार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि

सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा के लिए सुलभ परिवहन उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी प्रकार की दूरी या असुविधा उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस   httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp