धरमजयगढ़ में मानवता की मिसाल : मौलाना मोहम्मद ताहिर मंसूरी ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को जीवनदान देने हेतु किया रक्तदान
1 min read
धरमजयगढ़ – स्थानीय क्षेत्र में मानवता का एक अनोखा उदाहरण तब देखने को मिला जब धरमजयगढ़ के समाजसेवी मौलाना जनाब मोहम्मद ताहिर मंसूरी ने केवल पाँच वर्ष के मासूम प्रिंस यादव के लिए रक्तदान किया। बताया जाता है कि बच्चा थैलेसीमिया जैसे गंभीर रक्त संबंधी रोग से पीड़ित है, जिसके कारण उसे लगभग हर 20 दिन में रक्त आधान की आवश्यकता पड़ती है।

परिवार के अनुसार, समय पर उचित रक्त उपलब्ध कराना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे समय में मौलाना ताहिर मंसूरी ने आगे आकर बच्चे के लिए रक्त उपलब्ध करवाया।
उनके इस कदम से न केवल बच्चे के परिवार को राहत मिली, बल्कि स्थानीय लोगों में भी सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को मजबूती मिली।
मौलाना ताहिर मंसूरी लम्बे समय से समाज सेवा एवं परोपकारी कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके इस मानवीय कार्य की क्षेत्र के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं।
Subscribe to my channel