March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पवई विधानसभा का प्रशिक्षण सम्पन्न

1 min read
Spread the love


पन्ना। जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बीएलए-2 की ट्रेनिंग के लिए तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों पन्ना, गुनौर और पवई में अलग-अलग स्थानों पर बैठकें एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत 14 नवम्बर को पवई,शाहनगर,रैपुरा,सिमरिया ब्लाक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस प्रभारी राजभान सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान, बीएलए-2 ट्रेनर राजीव प्यासी और विधानसभा प्रभारी लोकेंद्र वर्मा,जिला निर्वाचन प्रभारी राजबहादुर पटेल, पवई विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में जिला कांग्रेस प्रभारी राजभान सिंह एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर कांग्रेसियों से चर्चा की साथ ही मतदाताओं को आने वाली समस्याओं के लिए उन्हे सहयोग करने की अपील की जिला अध्यक्ष अनीश खान ने प्रशिक्षण सत्र में बोलते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला से लेकर ब्लाक स्तर कार्यालयों में टोल फ्री नम्बर जारी किये जायेगें, साथ ही 2003 की मतदाता सूची प्रत्येक मतदाताओं को आसानी से उपलब्ध कराकर एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया में सहयोग किया जायेगा। साथ ही श्री खान ने यह भी कहा कि किसी को एसआईआर से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वह मुझसे व संबंधित कांग्रेसजनों से सम्पर्क कर सकते है। इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र दुवेदी,पूर्व प्रत्याशी गिरधारी लोधी, अरुणपाल सिंह, माखन पटेल, भुवन विक्रम सिंह, स्वतंत्र अवस्थी,तरुण सिकरवार,रामसेवक सिंगरोल, सौरभ सिंह संदीप दुवे,संजय बागरी,महमूद खान,सरफराज फारूखी, अजय सिंह बुंदेला, वशुंधरा राजे , गुड्डा परोहा,शालेगीराम गोतम ,शुभम रजक, छवि लाल चौधरी,केदार लखेरा,भारत सिंह, जसविंदर राठौड़, चैन सिंह राठौड़, नन्नाई लोधी,लखन लोधी, अशोक जैन, महेशअग्रवाल,मृदुलअग्रवाल,बेनी प्रसाद , संजय चौरसिया, नरेंद्र तिवारी,श्रीमती जीरा बाई पटेल केदार कुरडिया , गुमान सिंह यादव कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp