मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पन्ना विधानसभा का प्रशिक्षण सम्पन्न
1 min read
पन्ना। जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बीएलए-2 की ट्रेनिंग के लिए तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों पन्ना, गुनौर और पवई में अलग-अलग स्थानों पर बैठकें एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत 13 नवम्बर को पन्ना, अजयगढ व धरमपुर ब्लाक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस प्रभारी राजभान सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान, बीएलए-2 ट्रेनर राजीव प्यासी और जिला निर्वाचन प्रभारी राजबहादुर पटेल, पन्ना विधानसभा प्रभारी सरदार सिंह यादव सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में जिला कांग्रेस प्रभारी राजभान सिंह एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर कांग्रेसियों से चर्चा की साथ ही मतदाताओं को आने वाली समस्याओं के लिए उन्हे सहयोग करने की अपील की। जिला अध्यक्ष अनीश खान ने प्रशिक्षण सत्र में बोलते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला से लेकर ब्लाक स्तर कार्यालयों में टोल फ्री नम्बर जारी किये जायेगें, साथ ही 2003 की मतदाता सूची प्रत्येक मतदाताओं को आसानी से उपलब्ध कराकर एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया में सहयोग किया जायेगा। साथ ही श्री खान ने यह भी कहा कि किसी को एसआईआर से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वह मुझसे व संबंधित कांग्रेसजनों से सम्पर्क कर सकते है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, रामकिशोर मिश्रा, राजेश तिवारी, वैभव थापक, राकेश शर्मा, रेहान मोम्मद, शिवप्रकाश दीक्षित, दीपक तिवारी, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, सौरभ पटेरिया, अक्षय तिवारी, अरविन्द्र सिह, दादूराम मिश्रा, राकेश गर्ग, इरफान खान, रियासत मोहम्मद पेसूनी अहिरवार, रामबहोरी लोधी, शंकर दुबे, हसीब खान, कदिर खान, जगदीश यादव, बाल करण यादव, रामऔतार तिवारी, रवि यादव, लखन लोधी, राजाजी बुन्देला, प्रेम नारायण यादव, जीतू यादव, आकाश जाटव, उमाशंकर तिवारी, रमाशंकर लोधी, राजू यादव, अनुपमा श्रीवास्तव, रहिमा खातून, संजय पटेल, रामदास जाटव, तौहिद आलम, सुशील मिश्रा कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel