ए के एस यूनिवर्सिटी के ह्यूमैनिटीज़ विभाग में 14 नवंबर को राष्ट्रीय बाल दिवस और धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुई। इस अवसर पर क्विज़ और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय के खेल मैदान में स्पून रेस और थ्री लेग रेस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. ऊषा द्विवेदी ने किया। स्वागत श्रीमती प्राची सिंह ने किया, रूपरेखा उप अधिष्ठाता छात्र-कल्याण गौरव सिंह ने साझा की, और डॉ. प्रियंका बागरी ने महिला विकास और लैंगिक समानता पर प्रकाश डाला। समापन पर डॉ. उदयभान सिंह ने आभार व्यक्त किया और विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। ए के एस यूनिवर्सिटी के इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों में सांस्कृतिक और बौद्धिक चेतना को बढ़ावा दिया, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय गौरव को भी उजागर किया।