मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश
1 min read
सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने धान खरीदी का किया शुभारंभ
सांसद और विधायक की उपस्थिति में किसान गंगाराम का धान तौलाई की गई
गंगा राम ने पहले टोकन कटाया
किसानों की सुविधा के लिए जिले में 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है

जशपुरनगर 15 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने आज जशपुर विकास खंड गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया जिले मे आज से धान खरीदी शुरू हो गया है।

सांसद श्री राठिया और विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत ने जशपुर विकास खंड के ग्राम झीलिंग के किसान श्री गंगा राम यादव को फूल माला और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
सांसद की उपस्थिति में किसान गंगाराम के धान की तौलाई भी करवाया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी और खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, विपणन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिले में किसानों की सुविधा के लिए 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है।

धान खरीदी के लिए किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।
Subscribe to my channel