March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

“सिंघोडी पंचायत का हरियाली अभियान बना मिसाल – सरपंच कार्तिकेय ठाकुर की पहल से पंचायत परिसर हुआ मोगली लैंड जैसा सुंदर”

1 min read
Spread the love

🌿 सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिंघोडी इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जहां एक ओर कई अन्य पंचायतों में लापरवाही और भ्रष्टाचार की खबरें सामने आती रहती हैं, वहीं सिंघोडी पंचायत ने एक अलग पहचान कायम की है।

सरपंच कार्तिकेय ठाकुर और उनकी टीम के नेतृत्व में पंचायत परिसर को हरियाली, वृक्षारोपण, सुंदर चित्रकारी और मोगली लैंड थीम से सुसज्जित किया गया है। पंचायत परिसर अब आकर्षक रंगों, मनमोहक दीवार चित्रों और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों से निखर उठा है।

🎙️ उद्घोष समय की टीम – प्रभात ठाकुर और कैलाश लाहोरी – ने स्थल पर पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया और सरपंच से विशेष बातचीत की।

सरपंच कार्तिकेय ठाकुर ने बताया कि –

“हमारी कोशिश है कि सिंगोड़ी पंचायत को न केवल स्वच्छ और हरियाली युक्त बनाया जाए, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार किया जाए जो आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करे। यह सब कार्य पंचायत के पंचों और ग्रामीणों के सहयोग से संभव हुआ है।”

🌳 पंचायत परिसर में वृक्षारोपण के साथ-साथ आकर्षक चित्रकारी की गई है, जिसमें ‘मोगली लैंड’ की झलक दिखाई देती है। बच्चों के लिए बनाई गई रंगीन चित्रकारी और पौधों की हरियाली से पूरा परिसर जीवंत नजर आता है।

ग्रामीणों ने भी सरपंच और उनकी टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब यह जगह न केवल पंचायत कार्यों का केंद्र है, बल्कि गांव की शान भी बन चुकी है

सिंघोडी पंचायत का यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि इच्छा शक्ति और जनसहयोग हो, तो पंचायत स्तर पर भी विकास और सौंदर्यकरण के शानदार उदाहरण स्थापित किए जा सकते हैं।

ग्राम पंचायत सिंघोडी, केवलारी विधानसभा, जिला सिवनी मध्य प्रदेश             

                              उद्घोष समय न्यूज

                               जिला ब्यूरो सिवनी

                                   प्रभात ठाकुर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp