ए.के.एस. यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का औद्योगिक भ्रमण: विद्यार्थियों को मिला औद्योगिक अनुभव
1 min read

रीवा, नवम्बर 2025 । , ए.के.एस. यूनिवर्सिटी सतना मध्य प्रदेश के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एम.पी. बिड़ला ग्रुप विंध्य टेलीलिंक लिमिटेड ,रीवा में एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में विभाग के सातवें, पाँचवें एवं तीसरे सेमेस्टर के कुल 38 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केबल निर्माण उद्योग में प्रयुक्त नवीनतम मशीनों, उत्पादन प्रक्रियाओं और औद्योगिक सुरक्षा उपायों से प्रत्यक्ष रूप में अवगत कराना था। छात्रों ने ऑप्टिकल फाइबर केबल मशीन तथा फाइबर रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक केबल मशीन सहित कई उन्नत मशीनों का अवलोकन किया। मशीनों के प्रमुख भाग फाइबर रोविंग स्टैंड, रेज़िन बाथ टैंक, हीटिंग ज़ोन (ओवन), पुलिंग यूनिट, कूलिंग सेक्शन, कटिंग यूनिट तथा कंट्रोल पैनल की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रदर्शन किया गया।भ्रमण के दौरान छात्रों को केबल निर्माण की पूरी प्रक्रिया फाइबर इनपुट रेज़िन बाथ हीटिंग एवं फार्मिंग,पुलिंग, कटिंग निरीक्षण एवं पैकिंग को चरणबद्ध रूप से दिखाया गया। उद्योग विशेषज्ञों ने छात्रों को उत्पादन नियंत्रण, मशीन रखरखाव एवं गुणवत्ता मानकों से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री नवीन कुमार सोनी का विशेष योगदान रहा। दोनों शिक्षकों ने छात्रों को अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं व्यावहारिक ज्ञान के प्रति प्रेरित किया।इस भ्रमण की सफलता में डॉ. जी. के. प्रधान ,डीन, इंजीनियरिंग,डॉ.श्रीहर पाण्डेय ,विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा डॉ. रमा शुक्ला, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल सहित विभाग के समस्त प्राध्यापकों का अमूल्य सहयोग रहा।
Subscribe to my channel