Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 4 विभिन्न नालों पर बनेगा पुल, 13 करोड़ 69 लाख की मिली मंजूरी, क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर……

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 08 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को विकास की नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर पुल निर्माण के लिए कुल 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अब और अधिक सुगम हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग में पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 60 लाख 88 हजार की मंजूरी दी गई है।चटकपुर से बकुना मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 71 लाख 62 हजार की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पर पुल निर्माण हेतु 2 करोड़ 69 लाख 44 हजार की मंजूरी मिली है।वहीं फरसाबहार क्षेत्र के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला पर पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 67 लाख 27 हजार स्वीकृत किए गए हैं।इन पुलों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि वर्षा ऋतु के दौरान भी संपर्क मार्ग बाधित नहीं होंगे। इससे स्थानीय व्यापार, शिक्षा, कृषि व स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। सीएम साय के सुशासन में जशपुर जिले की तस्वीर लगातार बदल रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp