बंधनपुर में ‘नशे की बंधन टूटी’ — आबकारी टीम ने 20 लीटर महुआ जब्त किया, जुगल किशोर बने ऑपरेशन के हीरो!
1 min read
पत्थलगांव/जशपुर, 02 नवंबर 2025।
जिला जशपुर के आबकारी वृत्त पत्थलगांव में आज सुबह-सुबह नशे की नींद उड़ गई, जब आबकारी टीम ने बंधनपुर (थाना बागबहार) में छापा मारकर 20 लीटर महुआ शराब पकड़ ली।
जिन्हें लगा था कि गांव की गलियों में “महुआ की महक” छुप जाएगी — उन्हें आज यज्ञ शरण शुक्ला की टीम ने नींद से उठा लिया! 😅
🎯 कार्रवाई के नशे में ये रहे शामिल —
1 सुरज कुमार बसोड (32)
2 सुखलाल बसोड (40)
(दोनों निवासी — बंधनपुर बसोड पारा, थाना बागबहार)
दोनों पर धारा 34(2) व 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 105/25,106/25 कायम किया गया है।
वाहन भले ना मिला हो, लेकिन 20 लीटर का माल पूरी तरह जब्त कर लिया गया है — अब बसोड भाइयों की नींद उड़ी और महुआ की खुशबू थाने तक पहुंच गई! 😄
🕵️♂️ टीम जिसने बंधनपुर की बंधन तोड़ी
- विवेचक अधिकारी — यज्ञ शरण शुक्ला
- मुख्य आरक्षक — कृनेश सिन्हा
- नगर सैनिक — मंजीत महेश्वर
- और इस ऑपरेशन के असली हीरो — 💥 जुगल किशोर पटेल, आबकारी आरक्षक 💥
कहते हैं, जुगल किशोर ने जिस अंदाज में बंधनपुर की गली में दस्तक दी —
बसोड भाइयों के चेहरे का रंग महुआ से भी ज़्यादा लाल हो गया! 🍾
⚖️ अब मामला महुआ से अदालत तक
विभाग का कहना है कि आगे भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
जो लोग “घर-घर मदिरा मिशन” चलाने में लगे हैं, उन्हें अब घर से बाहर की हवा भी नसीब नहीं होगी! 😜
“जशपुर का मौसम चाहे ठंडा हो, लेकिन हमारी कार्रवाई हमेशा गरम रहती है!”
— आबकारी टीम, पत्थलगांव
Subscribe to my channel