जोगपाल पब्लिक स्कूल में विशेष कीर्तन समागम — गुरु की महिमा के सुमधुर कीर्तन से गूंजेगा पूरा पत्थलगांव
1 min read
पत्थलगांव।
“वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह!”
इसी पावन उद्घोष के साथ जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव ग्राउंड में आगामी 12 नवम्बर 2025 (बुधवार) को एक भव्य विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जा रहा है।
यह समागम धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी दी अपार कृपा सदका संपन्न होगा।
कार्यक्रम में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक दो दिवान सजेंगे, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे और कीर्तनकार संगत को अमृतमयी वाणी से निहाल करेंगे।
🎤 कीर्तन सेवक:
- भाई गुरमीत सिंह जी, हजूरी रागी, श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पत्थलगांव
- भाई गुरविंदर सिंह जी (रुद्रपुर वाले)
- भाई भविंदर सिंह जी (फिरोज़पुर वाले)
- भाई संतोख सिंह जी (जालंधर वाले)
- भाई मनराज सिंह जी (शाहाबाद मरकंडा वाले)
💫 दोनों दीवानों के उपरांत गुरु का लंगर परोसा जाएगा — “अटूट वरतेगा जी” की घोषणा के साथ श्रद्धालु प्रसाद का आनंद लेंगे।
📿 इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रमुख सदस्य —
सरदार कुलवंत सिंह भाटिया जी,
सरदार कुलविंदर सिंह भाटिया जी,
सरदार सरनजीत सिंह भाटिया जी,
तथा सरदार मनजोत सिंह भाटिया जी — ने गुरु प्यारी संगत को हाथ जोड़ कर निवेदन करते हुए कहा —
📡 कार्यक्रम का Live Telecast “Amrit Baani” चैनल पर भी प्रसारित होगा, ताकि दूर बैठे श्रद्धालु भी इस अमृतमयी कीर्तन का लाभ उठा सकें।
विद्यालय के प्राचार्य श्री विनय कुमार राय, एडमिनिस्ट्रेटर मनजोत सिंह भाटिया ने संगत से निवेदन किया है —
“गुरु प्यारी साध संगत जी आप सभी अपनी हाजिरी भरें और गुरु दीया खुशियां प्राप्त करे।”
📅 स्थान: जोगपाल पब्लिक स्कूल ग्राउंड, पत्थलगांव
📞 संपर्क: 94255-71015
✨ वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह! ✨
👉 आओ, इस पावन अवसर पर गुरु की बाणी का अमृत रस पान करें और लंगर सेवा में सहभागी बनें।
Subscribe to my channel