March 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अदानी समूह की कोयला खदान परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जनसुनवाई निरस्त करने की मांग

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ –  अदानी समूह की मेसर्स अंबुजा सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के लिये प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना को लेकर आज प्रभावित ग्रामों के हजारों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने वन मंडल कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और आगामी जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग की।

ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण मौन रैली निकालते हुए प्रशासन को चेताया कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उनका कहना था कि परियोजना से क्षेत्र के पर्यावरण, वन्यजीव और आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा, इसलिए जनसुनवाई का आयोजन ही अनुचित है।

ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने दोहराया कि वे  प्रकृति और जीवन से खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp