March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छठ महापर्व की तैयारी में समाजसेवी पवन चीनी की बड़ी पहल , श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अमलाई–धनपुरी सीमा क्षेत्र का घाट हुआ साफ़-सुथरा, रेलवे व नगर पालिका ने भी दिया साथ

1 min read
Spread the love

अमलाई। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व का पर्व क्षेत्र में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। अमलाई वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9 के अलावा धनपुरी नगर पालिका के कई वार्डों के श्रद्धालु हर वर्ष अमलाई–धनपुरी सीमा क्षेत्र स्थित पारंपरिक तालाब पर मिलकर भव्य आयोजन करते हैं।

लेकिन इस बार लगातार हुई भारी बारिश ने इस धार्मिक स्थल की स्थिति को चिंताजनक बना दिया था। तालाब का जलस्तर लबालब हो चुका था, किनारों पर गाद और गंदगी का अम्बार लग गया था, वहीं वर्षों से अधूरी पड़ी रेलवे की तीसरी लाइन परियोजना के कारण सड़कें भी जर्जर अवस्था में थीं, जिससे श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचना भी जोखिमभरा हो गया था।इन परिस्थितियों को देखते हुए चीनी मित्र मंडली के प्रमुख समाजसेवी पवन चीनी ने अपनी परंपरागत सेवा भावना को एक बार फिर जीवंत करते हुए स्वयं सफाई और मरम्मत कार्य की कमान संभाली। उन्होंने लगभग आधा सैकड़ा मजदूरों और जेसीबी मशीन लगाकर घाट की सफाई और जल निकासी का बड़ा अभियान शुरू किया।इस पुनीत कार्य में रेलवे के ए.डब्ल्यू. अधिकारी अरविंद कुमार और धनपुरी नगर पालिका के पार्षद अरविंद सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए टीम के साथ मौके पर रहकर घाट की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।पवन चीनी ने बताया कि “छठी माई के पर्व पर माताएं–बहनें निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव की आराधना करती हैं। हमारा दायित्व है कि उन्हें पूजा के समय किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। यही हमारी सच्ची भक्ति और सेवा है।”गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से रेलवे रोड और स्टेशन परिसर की दुर्दशा को लेकर पवन चीनी मित्र मंडली द्वारा उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर लगातार पहल की जा रही थी। अब उसी प्रयास का परिणाम है कि रोड निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुँच चुका है।

छठ पर्व की इस सेवा भावना और सामुदायिक भागीदारी ने पवन चीनी को पुनः क्षेत्र का जन-आदर्श बना दिया है। लोग उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कह रहे हैं कि “यह सिर्फ सफाई अभियान नहीं, बल्कि समाज और आस्था के प्रति समर्पण की मिसाल है।”

जल्द ही जब श्रद्धालु पूजा–पाठ के लिए घाट पर पहुंचेंगे, तो उनके आशीर्वाद के रूप में पवन चीनी मित्र मंडली के प्रति आभार के भाव अवश्य उमड़ेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp